कल सुबह 10 बजे से शाम इतने बजे तक यहां बिजली रहेगी बंद…
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/ कुल्लू
11 केवी मौहल फीडर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के पास चार पोल संरचना जियो स्विच क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और प्रतिस्थापन के कार्य के लिए कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने दी है।
उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी, फोरेस्ट चौक शमशी, ज्वाला माता, पुलिस स्टेशन भुंतर, जिया, फेटावन, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, अंगोरा फार्म, पिरड़ी, फोरेस्ट चॉक, नेचर पार्क, नाग मंदिर, भुट्टी कॉलोनी, नागचला, मौहल चौक और आसपास के क्षेत्रों में 14 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।