Loading...

कल से यहां आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता….

Ankita • 12 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 13 व 14 जुलाई को टाउन हॉल मंडी में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संगठन के सचिव दातुल चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में एकल, डबल व मिक्स डबल के मुकाबले होंगे।

उन्होंने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार अंडर-11 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2014 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जबकि अंडर-13 के लिए 1 जनवरी 2012 व उसके बाद पैदा हुए खिलाड़ी, अंडर-15 के लिए 1 जनवरी 2010 व अंडर-17 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी 1 जनवरी 2008 या उसके बाद जन्मे हों।

दातुल चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाणपत्र की प्रति साथ लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला सचिव से भी संपर्क कर सकते हैं।