Loading...

कल से शुरू होगी अमृतसर-शिमला के बीच विमान सेवा

Ankita • 15 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा एवं पर्यटकों को सुगम यात्रा के दृष्टिगत शिमला-अमृतसर विमान सेवा कल यानी 16 नवंबर से शुरु की जा रही है। विमान सेवा से हिमाचल एवं पंजाब के दो बड़े शहरों के बीच यातायात में सुगमता प्राप्त होगी। विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने अपना शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार एवं शनिवार को अपने विमान का संचालन करेगा। यह विमान सेवा शिमला से प्रातः 8 बजकर 10 मिनट पर अपनी उड़ान भरेगा तथा 9 बजकर 10 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगा, वहीं अमृतसर से प्रातः 9 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगा और 10 बजकर 35 मिनट पर शिमला पहुंचेगा।

शिमला से अमृतसर का किराया विमान कम्पनी द्वारा 1999 रुपये निर्धारित किया है। अधिक जानकारी के लिए यात्री विमानन कंपनी की अधिकारिक वेबसाईट या उनके ट्रैवल पार्टनर से संपर्क कर सकते हैं।