कल हिमाचल के इस जिले के प्रवास पर होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू…..
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 04 अक्तूबर, 2023 यानि कल बुधवार को जिला सोलन के कसौली उपमंडल के प्रवास पर आ रहे हैं।
बता दें कल बुधवार को द लाॅरेन्स स्कूल सनावर में विद्यालय के 175 वर्ष का समापन तथा 176वें स्थापना दिवस का समारोह है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रातः 09.35 बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।