Loading...

कल होगी एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा, गलत उत्तर देने पर….

Ankita 9 Dec 2023 Edited 9 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

लोक सेवा आयोग ने एचआरटीसी में कंडक्टरों के 360 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। प्रदेश भर में इन पदों के लिए 10 दिसम्बर को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।

लोक सेवा आयोग ने प्रदेश भर में 148 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं जिसमें 43068 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। बता दें बिना रोल नंबर, फोटो, पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।100 अंकों की परीक्षा सुबह 11::00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी।

प्रदेश में किस जिले में होंगे कितने परीक्षा केंद्र
लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को ली जा रही कंडक्टर के पदों की लिखित परीक्षा के लिए शिमला जिले में 12 परीक्षा केंद्र, सोलन जिले में 6, हमीरपुर जिले में 15, सिरमौर जिले में 6, बिलासपुर जिले में 14, ऊना जिले में 11, कुल्लू जिले में 4, चम्बा जिले में 6, मंडी में 28, कांगड़ा जिले में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में हर गलत सवाल पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। बता दें उत्तर नहीं देने की स्थिति में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एक प्रश्न के चार विकल्पों में से एक सही उत्तर के बजाए अगर दो सही उत्तर होंगे तो उन सभी उम्मीदवारों को जो इन दोनों सही उत्तरों में से किसी एक को लिखेंगे, उन्हें उस प्रश्न के लिए आवंटित अंक नहीं मिलेंगे।

Related Topics: