कसौली के गढ़खल गांव में मशरूम के सेवन से एक व्यक्ति की मौत, तीन की हालत नाजुक

By Ankita Published: 22 Mar 2023, 1:48 PM | Updated: 22 Mar 2023, 1:48 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन जनपद के कसौली के गढ़खल गांव में मशरूम की सब्जी खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाजुक हालत देखते हुए तीनों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान नजाकत (35) निवासी मकान नंबर 385 नजदीक शीतला माता मंदिर गांव सुकेतरी पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है। अन्य सभी बिहार के रहने वाले हैं। चारों प्रवासी हैं और कारपेंटर का काम करते हैं। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चारों लोग रात को खाना खाने के लिए बाजार से मशरूम और गोभी की सब्जी लेकर गए थे। इस दौरान अचानक ही सभी की तबीयत रात को बिगड़ने लगी। जिसके बाद चारों को उल्टियां लगनी शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा सभी को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया, जहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रैफर किया गया, जबकि एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने धर्मपुर में ही मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।