Loading...

कसौली से 17 वर्षीय नाबालिग युवती लापता, तलाश जारी

PARUL • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना परवाणू में नाबालिग लड़की के गुम हो जाने बारे मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिग लड़की के पिता वार्ड नंबर 12, गांव व डाकघर टकसाल, तहसील कसौली जिला सोलन की शिकायत पर उक्त मामला पंजीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके दो लड़के तथा दो लडकियां हैं। इसके एक बेटे की शादी हुई है तथा तीन बच्चों की शादी नहीं हुई है। इसकी छोटी बेटी पीड़िता का नाम रीना है, जिसकी उम्र 17 वर्ष है जो 5 अप्रैल को सेक्टर-5 परवाणू में भंडारे में गई थी और शाम तक वापस न आई।

जिसके बाद सभी जगह इसकी तलाश की गई। लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं मिला। पिता को शक है कि इसकी बेटी को स्थानीय युवक जो परवाणू में ही रहता है अपने साथ बहला-फुसला कर कहीं ले गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ परवाणू मानदास ने की है।