Loading...

कहीं अमीरो के आगे नतमस्तक तो नहीं हुई कुल्लू पुलिस, अभी तक नहीं हुई धन्नासेठ पर कोई कार्यवाही

By Ankita Published: 9 Jul 2023, 9:07 AM | Updated: 9 Jul 2023, 9:07 AM 1 min read

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने बाद भी नहीं हुई एफआईआर दर्ज

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की धार्मिक नगरी मणिकर्ण के डुंखरा में एक युवती के साथ मारपीट हुई और मामला बहुत वायरल हुआ। बाद में लड़की को पीटने बाले धन्नासेठों ने उसके बारे बहुत कुछ टिप्पणी की जिसमें लड़की के चरित्र तक को उछाला गया। वो सब जांच का विषय है।

इस मामले में कुल्लू पुलिस कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह सवाल अब खड़े होने लगे हैं। क्या है कारण, क्यों हो रहा ऐसा, क्या किसी का दबाव है, क्या समाज के चौथे स्तंभ पत्रकार पर हुई बतमीजी के बारे में आज भी एक हफ़्ता बीत जाने के बाद भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

जबकि इस मामले को लेकर बार बार पत्रकार ज़िला भर के प्रशाशनिक अधिकारियों से मिल चुके है ज्ञापन भी दे चुके है लेकिन होटल मालिक का इतना दबाब है कि अभी तक कुल्लू पुलिस मामला दर्ज करने पर भी डर रही है। क्या होटल मालिक इतना पॉवरफुल है कि पुलिस नतमस्तक है, क्या वो समाज सरकार दुनिया सबसे आगे है।

क्यों पुलिस अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसके अलावा आपको ये भी बता दे के दिल्ली में साक्षी हत्याकांड हुआ था। जिसके बारे में किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कैसे एक युवती का मर्डर हुआ किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की और दुनिया ने कहा युवती की हत्या हो गई जनता देखती रही और आज जब एक लड़की की पिटाई हो रही थी और कुछ पत्रकार बचाने गए तो इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन एक लड़की को कुछ लोग पीट रहे थे कुछ लोग (पत्रकार ) जो वहां से गुजर रहे थे उन्होंने मानवता के आधार पर लड़की की मदद की।

अब सवाल यह है कि दिल्ली वाले पत्रकार जो लकड़ी को बचाने गए वहां गलत थे या फिर लड़की को पीटने बाले गलत थे। यह सवाल अब खड़े हो गए हैं। दोनों तरफ एफआईआर हुई और सब मामला खत्म था पुलिस जांच कर रही थी लेकिन बाद में कुल्लू ज़िला के वरिष्ठ पत्रकारों ने बल्की ज़िला के अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ हुई घटना का विरोध किया जिसके बाद अमीर होटल मालिक ने तमाम पत्रकारों के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी की लेकिन पुलिस नतमस्तक है।