Loading...

काँगड़ा / हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / कांगड़ा

धर्मशाला – मौसम विभाग ने 25 फरवरी की शाम से 28 फरवरी तक जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नागरिकों और पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए सभी को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए।

आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद
जिला प्रशासन ने राहत और पुनर्वास कार्य के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। अधिकारी पूरी मशीनरी के साथ फील्ड में तैनात हैं। जिन स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, वहां जेसीबी और अन्य जरूरी मशीनरी लगाई गई हैं।

आपात स्थिति में करें संपर्क
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल-फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें। जिला मुख्यालय और सभी उपमंडलों में आपदा प्रबंधन केंद्र 24 घंटे चालू रहेंगे।

Related Topics: