Loading...

कांगड़ा के बीएसएफ जवान का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन

Ankita • 19 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के बीएसएफ जवान का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। बता दें सुनील कुमार (41) पुत्र स्वर्गीय भान सिंह उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गोलवां के सथेरा गांव के रहने वाले थे।

जवान के निधन की बात सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी सुनीता कुमारी अपने पति की अचानक मौत से सदमे में है। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव सथेरा में शनिवार को पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय बीएसएफ जवान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनका नागालैंड में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

हेड कांस्टेबल सुनील कुमार कुछ महीने पहले ही बेटे को चोट लगने की वजह से छुट्टी लेकर घर आए थे और इलाज के बाद फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। वह अपने पीछे 2 बेटों आकर्ष 10, समन्यू 5, पत्नी सुनीता कुमारी व माता पवन कौर को छोड़ गए हैं।