HNN/कांगड़ा
कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर मंडी जिला के रहने वाले हैं। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।पुलिस टीम जब गश्त पर थी तो दोनों तस्कर ठानपुरी की ओर से पैदल आ रहे थे।
जब उन्होंने सामने पुलिस को देखा तो घबरा गया और भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस को शक हुआ और दोनों का पीछा करके उन्हें धर दबोचा गया।पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार (61) निवासी गांव थलोट, जिला मंडी और खिम सिंह (43) निवासी वसान, जिला मंडी के रूप में हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस ने अश्वनी कुमार के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें एक पारदर्शी पॉलिथिन का लिफाफे मिला, जिसमें 220.27 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group