Loading...

कांगड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं से भरी निजी बस, हादसे में…..

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में देहरा के ढलियारा क्षेत्र में एनएच 503 पर एक श्रद्धालुओं से भरी निजी बस ब्रेक फेल होने के बाद रोल क्रेश बैरियर से टकराकर ढांक से टकरा गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे, इस घटना में करीब 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनका सिविल अस्पताल देहरा में उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के मंसोर जिले से आए थे और माता चिंतपूर्णी देवी के दर्शनों के बाद माता ज्वालामुखी मंदिर जा रहे थे। इस दौरान चिंतपूर्णी देवी मंदिर से 8 किलोमीटर दूर बस चालक दौलत सिंह निवासी चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से बस अचानक ही अनियंत्रित हो गई।

जब चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक नहीं लगी और बस पहले रोल क्रैश बैरियर से टकराई और फिर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बस सवार श्रद्धालुओं में से करीब 8 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्थान पर अन्य बस से भेज दिया गया।