HNN/कांगड़ा
कांगड़ा जिले के शाहपुर में सात साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। सोमवार को चड़ी बाजार में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक लैब में सैंपल भेजे हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान एसडीएम शाहपुर करतार चंद और एसएचओ भी मौके मौजूद रहे। डीएसपी धर्मशाला निशा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की पोस्को एक्ट के तहत जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
