HNN/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में एक निजी होटल में काम करने वाले कुक ने एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है।
महिला कर्मचारी को धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अभी तक युवती बयान देने के हालात में नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
