कांगड़ा वैली कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या में सतिंदर सरताज का जादूवैली कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या में सतिंदर सरताज का जादू
HNN/कांगड़ा
कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सतिंदर सरताज की मखमली आवाज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। उनके गीतों ने दर्शकों को आजीवन न भूलने वाली सुनहरी यादें दीं। इस दौरान भारत और हिमाचल के भव्य दर्शन कराता ड्रोन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।
हिमाचल के विख्यात हास्य कलाकार विशाल शर्मा (इनसेन कॉमिक) ने अपने देसी पहाड़ी स्टाइल से सबको खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया। दिव्यांग कलाकारों का ग्रुप ‘वी आर वन’ द्वारा ‘डांसिंग व्हील्स’ की उम्दा प्रस्तुति दी गई।
प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कार्निवल के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी और यहां की असीम सुंदरता विश्वभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
