कांगड़ा व चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अप्रैल तक करें आवेदन
पहले 10 अप्रैल थी अंतिम तिथि, उपनिदेशक अनुमेहा पाराशर ने दी जानकारी
चंबा
अंतिम तिथि में हुआ संशोधन
कांगड़ा तथा चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर, उपनिदेशक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा दी गई है।
अब अधिक युवाओं को मिलेगा अवसर
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे अब बढ़ी हुई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
