HNN / ऊना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जिला ऊना में शिरकत की। यहाँ उन्होंने हरोली के कांगड़ मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनता से कहा, डबल इंजन की सिर्फ बातें हैं, आगे बढ़ने की कोई बात नहीं, अपने अनुभव पर उतरो।
पुरानी पेंशन पर किसी ने आपकी कोई सुनवाई नहीं की। भाजपा नेताओं ने अपनी तरक्की की, प्रदेश की तरक्की नही। बहुत विवेक है आपमें। बदलाव नहीं लाओगे तो पांच साल में उससे भी बुरा भुगतोगे, जो पिछले पांच साल में भुगता। सत्ता में अहंकार बहुत होता है। वाईएस परमार ने प्रदेश की तरक्की के लिए दिन रात काम किया। हम आपके लिए काम करके दिखाना चाहते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरियों की मंजूरी देंगे। हर विधानसभा में चार अंग्रेजी स्कूल खोले जाएंगे। पांच साल में पांच लाख रोजगार देने की पूरी कोशिश करेंगे। हर घर लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे। ऊना को अध्यात्मिक पर्यटन के तौर पर विकसित करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group