कांग्रेस की सरकार बनते ही सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी, अब इतने रुपए…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट के दाम बढ़ने के साथ ही अब घर बनाना भी महंगा हो गया है जिसका सीधा सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का था। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने की बात कही थी।
परंतु इसी बीच अब प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं जिससे पहले ही महंगाई की मार झेल रहे प्रदेश वासियों पर एक और मार पड़ गई है। सीमेंट कंपनियों ने दामों में 5 रुपए प्रति बैग की बढ़ोतरी की है। 21 नवम्बर को सीमेंट कंपनियों ने जहां 5 रुपए की बढ़ोतरी की थी तो वही सोमवार को फिर से दाम बढ़ा दिए गए।
सीमेंट के दामों में फिर से 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में प्रदेश भर में सीमेंट 450 रुपए से 525 रुपए प्रति बैग बिक रहा है।