लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस के कार्यक्रमों मे बढ़ती भीड़ से परेशान गलत बयानबाजी कर रही भाजपा -देवेन्द्र बुशहरी

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को बढ़ती मंहगाई, व्यापक भ्रष्टाचार, बेरोजगारों के साथ धोखा, बागवानों, किसानों, कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगें न मानना आदि पर अपना स्पष्टीकरण दे, तब कांग्रेस के परिवार की बात करे। मुख्यमंत्री दिल्ली व हिमाचल में मां-बेटों की कांग्रेस की जो बात कर रहे हैं , उनको इस बात का मालूम होना चाहिए कि इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने इस देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की जो आहुति दी, जिसको इस देश की जनता कभी नही भूल सकती।

भाजपा ने जिस महंगाई पर कांग्रेस के खिलाफ झूठे प्रचार करके प्रदेशों व देश मे सरकारें बनाई, आज वो महंगाई कहां पहुंच गई। जहां तक जयराम ठाकुर हिमाचल कांग्रेस मे मां और बेटे की पार्टी की बात कर रहे हैं, उनको ये बात मालूम होनी चाहिए कि जिस वीरभद्र सिंह की तारीफ आप बार-बार करते थे, ये उसी ही परिवार के सदस्य है। जहां वीरभद्र सिंह ने इस प्रदेश के जनता को अपने जीवन के 65 वर्ष सेवा में दिए, जिसको इस प्रदेश की जनता कभी नही भूल सकती।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जहां तक इनके परिवार के सदस्यों के योगदान की बात है, वीरभद्र सिंह के रहते हुए प्रतिभा सिंह दो बार लोक सभा की सदस्य रही व विक्रमादित्य सिंह वीरभद्र सिंह के समय मे ही शिमला ग्रामीण से विधायक बन गए थे तथा वोटों द्वारा चुन कर युवा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष बने। जयराम ठाकुर को ये नहीं भूलना चाहिए कि उनकी ही सरकार मे मंडी लोक सभा की जनता ने प्रतिभा सिंह को चुनाव जीताकर सांसद बनाया।

अब जब से प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी तब से कांग्रेस के प्रति जनता का जो जनसैलाब उमड़ रहा है उससे घबराकर मुख्यमंत्री ऐसी बयानबाजी कर रहे है। जयराम ठाकुर ये भी स्पष्ट करे कि क्या भाजपा में परिवारवाद नही है, मुख्यमंत्री को स्वयं किसी भी निर्णय लेने से पहले समीरपुर, दिल्ली व संघ के कार्यालय से क्यूं इजाज़त लेनी पड़ती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]