कांग्रेस नेता आरएस बाली की माता किरण बाली का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री व स्वर्गीय विकास पुरूष जीएस बाली की धर्मपत्नी एवं कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) आरएस बाली की माता किरण बाली का आज निधन हो गया है। बता दें किरण बाली लंबे समय से बीमार चार रही थी। जिसके चलते उनका उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा था।
आज सुबह 7 बजे तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) आरएस बाली ने अपने सोशल मीडिया पर सूचित करते हुए कहा कि बड़े व्यथित मन से सूचित कर रहा हूं कि मेरी पूजनीय मां किरण बाली हमारे बीच नहीं रहीं। आज सुबह सात बजे एम्स दिल्ली में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।