कांग्रेस नेता जगदीश सपेहिया का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन 68 वर्षीय जगदीश सिपहिया का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। बता दें उन्होंने चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें करीब 1 माह पहले उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।
इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। जगदीश सिपहिया मूलरूप से जयसिंहपुर विधानसभा के गांव जगरूपनगर के रहने वाले थे। जगदीश 2012 से 2017 के दौरान वीरभद्र की सरकार में केसीसी बैंक के चेयरमैन रहे थे। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में सुलह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं।