कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने एक रोड शो भी निकाला, जिसमें प्रियंका गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं पांच साल पहले वायनाड आया, जब आपने मुझे संसद सदस्य के रूप में चुना था। आपने तुरंत मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। वायनाड के हर व्यक्ति ने मुझे स्नेह, प्यार और सम्मान दिया है और मुझे अपने जैसा माना।
बता दें साल 2019 में राहुल गांधी इसी सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब तक कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है। बता दें राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं।