Loading...

कांग्रेस प्रत्याशी ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगे वोट

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे अब घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद ले रहें हैं।

वहीं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेत के गांव वुहाणा, कोकरा व ग्राम पंचायत डीहर के गांव चडोली,चम्वोआ में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने सोमवार को घर घर पहुंच कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस के प्रत्याशी ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। यहां उन्होंने अपने समर्थन में वोट मांगे। इस मौके पर उनके साथ रिटायर्ड डीएसपी पीसी संधू, गुलशन शर्मा, मनीष शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, विपिन शर्मा, विजय शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।