लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित हुई एनएसयूआई की बैठक, आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

PRIYANKA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 4:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

रविवार को एनएसयूआई नाहन के कैंपस अध्यक्ष आदित्य ठाकुर के अध्यक्षता में नाहन कांग्रेस भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे एनएसयूआई के जिला सचिव विक्रम शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। रविवार को आयोजित की गई बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना, साथ ही संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में फैसला लिया गया कि एनएसयूआई पूरे सिरमौर जिला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान छात्रों की समस्याओं के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में एनएसयूआई नाहन उपाध्यक्ष ऋतिक ठाकुर, महासचिव निकेश चौहान, रजनीश, मनदीप , कशिश, विक्की, अभिषेक, हिमांशु, रितेश, आर्यन, सूरज , मोहित, निशु, नीरज, हिमांशु परमार, पीयूष, सनी, रोहित, तुषार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]