लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस में केवल बड़े परिवारों के लाड़लों को एडजस्ट करने की बन रही योजनाएं : नैहरिया

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 12:52 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में चार साल कांग्रेस सोयी रही और अब संकल्प और चिंतन में डूब गई है। हालांकि कांग्रेस के इस संकल्प और चिंतन में अब भी जनता की बात गायब है और यहां केवल बड़े परिवारों के लाड़लों और लाड़लियों को राजनीति में एडजस्ट करने की ही योजनाएं बन रही हैं। विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि चार साल कांग्रेस के नेताओं ने विपक्ष में रहते हुए आराम फरमाया है और अब चुनाव आते ही कांग्रेस के संकल्प और चिंतन शुरू हो गए हैं हालांकि कांग्रेस के इन शिविरों में जनता और उसके मुद्दे गायब हैं।

इसका जीता जागता उदाहरण कांग्रेस की नव गठित कमेटी है, जिसमे आम कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नही दी गई। वहीं हिमाचल में हाल ही में आई आम आदमी पार्टी में शुरुआती दौर में बहुत से लोग जुड़े, जो अब पछतावा कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में गए कई लोग सम्पर्क में हैं, जो आप मे जाने का पछतावा कर रहे हैं। आप मे गए लोगों का मानना है कि पार्टी दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से चल रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल के लोगों से पार्टी चलाने में कोई राय नहीं ली जा रही है। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल ही में हाई कमान से आदेश आये हैं कि गांव में जाकर धाम लगाओ, लेकिन धाम लगाने के लिए बजट नहीं दिया जा रहा। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा शासनकाल में हुए अथाह विकास के चलते कांग्रेस पहले से हार मान चुकी है, जबकि आम आदमी पार्टी के खालिस्तान समर्थित होने के कारण हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश की जनता उसे अपना नहीं रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]