लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल हुई भाजपा महिला मोर्चा की नेता इंदु वर्मा

SAPNA THAKUR | 22 जुलाई 2022 at 7:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल भाजपा को आज बड़ा झटका लगा है। जी हां, हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेता इंदु वर्मा ने नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अधिक जानकारी देते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेता इंदु वर्मा शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुई है।

कहा कि इंदु वर्मा स्वर्गीय राकेश वर्मा की पत्नी है जोकि हिमाचल प्रदेश के जाने-माने नेता थे और तीन बार विधायक रहे। इंदु वर्मा स्वयं में भी काफी राजनीति में सक्रिय रही हैं। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में हैं, प्रदेश में और दो बार डिस्ट्रिक्ट महिला मोर्चा की प्रेसीडेंट भी रही जबकि जिला परिषद की दो बार मेंबर चुनी गई।

कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार भाजपा से भगदड़ मची हुई है, क्योंकि वहाँ के जो हालात हैं, वहाँ निश्चित रुप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और भाजपा वहाँ से बुरी तरह से पराजित होने जा रही है। उपचुनाव के नतीजे सबने देखे थे और उसके बाद लगातार माहौल भाजपा के विरुद्ध बनता चला जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]