Loading...

कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का निधन, रोकनी पड़ी भारत जोड़ो यात्रा

PRIYANKA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का आज शनिवार को निधन हो गया। संतोख चौधरी के देहांत के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। चौधरी 76 साल के थे। बता दे कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान फगवाड़ा के नजदीक भाटिया गांव के पास उन्हें हार्ट अटैक आया।

जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका देहांत हो गया। वे दूसरी बार सांसद बने थे। संतोख चौधरी पंजाब में मंत्री रह चुके थे। वे पंजाब के पहले शिक्षा मंत्री मास्टर गुरबंता सिंह के बेटे थे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर के विधायक हैं।