HNN/ शिलाई
जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई क्षेत्र में सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य सेवा समिति के तहत धार चानणा में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव अलका शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला सयोंजक सुनीता ने की।

इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव अलका शर्मा व जिला सयोजक सुनीता ने धार चानणा से कार्यकारिणी में नए सदस्यों को शामिल किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस बैठक के दौरान शिलाई में स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव अलका शर्मा ने आने वाले लोकसभा चुनावों की कार्यकारिणी के बारे में जागरूक किया और संगठन को मजबूत रखने के लिए युथ के साथ नए सदस्यों को भी जो जोड़ा गया। इसके अलावा बैठक में अपने-अपने बूथों पर बढ़त दिलाने का संकल्प भी लिया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





