HNN/सिरमौर
जिला सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र की कांसर पंचायत में कई लोगों के घरों में बिजली के सभी उपकरण जल गए है। जिससे लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांसर पंचायत के अंतर्गत आने वाले ढांड गांव के पास खेतों में अचानक ही एलटी लाइन पर एचटी लाइन का तार गिर गया। इस दौरान एक जोरदार धमाका हुआ और घरों में बिजली से चलने वाले सभी उपकरण इसकी चपेट में आ गए।
बता दें कि लोगों के घरों के बाहर बिजली के मीटर से लेकर भीतर वायरिंग समेत कई उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। यहां तक कि लोगों के घरों की दीवारें भी काली पड़ गईं हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन लोगों के बिजली उपकरणों समेत घरों को नुकसान हुआ है। इस स्थिति में लोगों के घर भी जल सकते थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बताया जा रहा है कि गांव में 25 के करीब घरों के बिजली उपकरणों पंखे, एलईडी, रेफ्रिजरेटर, बिजली के मीटर, वाशिंग मशीन, ट्यूब लाइट और एलईडी बल्व, चार्जेबल बल्व जैसे कई उपकरण खराब हुए हैं। घरों के भीतर सारी वायरिंग भी जल गई है। वहीं कांसर के ढांढ गांव के रोशन लाल ने बताया कि उन्हें दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उनकी लाइन पर एचटी तार टूटने से सभी बिजली उपकरण जल गए हैं।
उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये बिजली बोर्ड की लापरवाही से हुआ है। इसके नुकसान की भरपाई भी बोर्ड करे। तो वहीं सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने बताया कि लाइन को ठीक कर दिया है। कनिष्ठ अभियंता से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





