जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा / कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, कांगड़ा में 28 केंद्र तय
कांगड़ा के 28 केंद्रों पर 28 नवंबर को चयन परीक्षा होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा / शैक्षणिक सत्र 2027 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिला कांगड़ा में इसके लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
धर्मशाला
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि सभी आवेदक छात्र निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा जिले के सभी 28 निर्धारित केंद्रों पर तय कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी।