कांसर
राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया। समारोह में राम रतन जी मुख्य अतिथि तथा उमेश शर्मा जी और राम लाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय और विद्यार्थियों की साल भर की उपलब्धियां बताईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी, हरियाणवी, राजस्थानी, देशभक्ति, पंजाबी नृत्य, लघु नाटिका, समूह गान आदि अनेक प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं और वाहवाही लूटी। छात्रों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों को शैक्षिक, सह-शैक्षिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में कक्षा दसवीं से प्रथम स्थान पर रही सुदिति शर्मा, द्वितीय स्थान पर राखी देवी, और तृतीय स्थान पर अनीश रहे। कक्षा नौवीं में प्रथम स्थान पर लविश नेगी, द्वितीय स्थान पर सिमरन और तृतीय स्थान पर सोनिका तोमर रहीं। इसी तरह, कक्षा आठवीं से प्रथम कोमल देवी, द्वितीय ज्योति और तृतीय कृष नेगी को पुरस्कृत किया गया।
कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पर गुंजन, द्वितीय स्थान पर अक्षरा शर्मा और तृतीय स्थान पर आरती देवी रहीं। कक्षा छठी में प्रथम स्थान हिमांशु, द्वितीय स्थान पर निवेश चौहान और तृतीय स्थान पर योगेश रहे। इन सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे उनके परिवार और अध्यापकों ने गर्व महसूस किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति जैसे नरेश शर्मा (CHT), संदीप शर्मा, अनिल शर्मा, कल्पना देवी, नेहा शर्मा, बबिजा शर्मा, ललिता कुमारी, राजेंद्र सिंह, बलशेर सिंह, सरला शर्मा, मंजू देवी, सुरेश कुमार और कमलेश देवी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यालय के लिए एक प्रेरणादायक दिन साबित हुआ।

