HNN/ऊना
जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय किशोर कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी ढिलवां कपूरथला के रूप में हुई है।
जबकि घायल बाइक चालक की पहचान जमील मुहम्मद, वासी ढिलवां कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, चैन सिंह और मोनिका निवासी होशियारपुर कार में सवार होकर ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घालूवाल से झलेड़ा सड़क मार्ग पर बाइक चालक जमील मुहम्मद ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार को टक्कर मार दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिससे कि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गिर गया और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भिजवाया। साथ ही बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





