कार की टक्कर से राहगीर जख्मी, अस्पताल में भर्ती
टिप्पर चालक की लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा, डेढ़ साल के मासूम की मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना अंब के तहत पड़ते मुबारिकपुर में कार की टक्कर से राहगीर जख्मी हो गया। हादसे में घायल राहगीर को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अंब अस्पताल लाया गया है।
घायल की पहचान विशन दास निवासी मुबारिकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, विशन दास मुबारिकपुर के पास पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गया।
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।