लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार की पिछली सीट का भी कटेगा चालान, सुनाई देगा अलार्म

PRIYANKA THAKUR | 7 सितंबर 2022 at 4:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब से गाड़ी में हर किसी को सीट बेल्ट लगानी होगी। आप फ्रंट सीट पर बैठे हों या फिर पीछे, सभी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य रहने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में सरकार के फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब पिछली सीट पर बैठने पर सीट बेल्ट लगाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट न पहनने पर न केवल चालान कटेगा बल्कि एक अलार्म भी बजेगा। यह अलार्म तब तक बजता रहेगा जब तक आप सीट बेल्ट नही पहनोगे। दरअसल, देश के बड़े कारोबारी साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद अब सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ने लगी है। साइरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

वो कार में पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसके बाद से ही एक्सपर्ट पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट लगाने को जरूरी करने की बात कह रहे थे। नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि इस संबंध में तीन दिन में आदेश लागू हो जायेगे। इसके बाद पिछली सीट पर बैठने वाले यात्री के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी हो जाएगा। ये आदेश सभी तरह की गाड़ियों पर लागू होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]