Loading...

कार चालक ने निजी बस ड्राइवर के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 17 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की पुलिस चौकी लड़भडोल के तहत एक कार चालक ने निजी बस चालक के साथ गालीगलौज और मारपीट की है। निजी बस चालक राजेश कुमार निवासी मनोला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में निजी बस चालक राजेश कुमार ने बताया कि जब वह बस को खड़ा कर शाम के समय सांडा से वापस आ रहा तो जमथला के पास एक कार सवार ने गालीगलौज और मारपीट की।

साथ ही वह उसका फोन भी ले गया। जिसके बाद बस चालक ने इस बाबत स्थानीय पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया। पुलिस चौकी लड़भड़ोल प्रभारी अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि की है।