कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाएं घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना के तहत बरनोह में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो महिला घायल हुई है। घायलों की पहचान कुलवीर कौर निवासी डंगोली और शकुंतला निवासी अजनोली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर बरनोह की ओर से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों महिलाएं हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।
जहां पर कुलवीर कौर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन डीएमसी लुधियाना ले गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।