कार व बाइक की हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत एनएच-88 पर गुम्मर नामक स्थान पर एक आल्टो कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।
मृतक पहचान सनक राणा सपुत्र मुकेश राणा वीपीओ करियाडा तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नामक स्थान पर एक आल्टो कार व बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी विकास धीमान ने की है।