Loading...

कार सवार चार युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने कार सवार चार युवकों को 17.60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी झंडूता जिला बिलासपुर, गौरव सिंह, अक्षय पटियाल व अंकित पटियाल तीनों निवासी निवासी घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरनोह में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने ऊना से हमीरपुर की ओर आ रही एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका और कार सवार चार युवकों को नीचे उतारकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 17.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।