कार सवार युवती व 2 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने कार सवार युवती व 2 युवकों से 4 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों युवक पालमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि युवती सुंदरनगर की रहने वाली बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैजनाथ पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान घट्टा में सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। जब पुलिस ने कार सवार एक युवती व 2 युवकों से पूछताछ की तो वह घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके हवाले से 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
