Loading...

कार सवार 3 व्यक्तियों से बरामद की चरस की खेप, गिरफ्तार

PARUL • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को 1 किलो 943.5 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान सुखराम निवासी गांव द्रूण डाकघर रोपा तहसील पधर जिला मंडी, बिशन दास गांव व डाकघर बठेरी तहसील कटोला जिला मंडी व शुभकर्ण पुत्र रवि कुमार गांव समकेड़ डाकघर झौंका रतियाल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस ने एक पैट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक आल्टो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 1 किलो 943.5 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।