कार सवार 4 युवक चिट्टे सहित काबू, पूछताछ जारी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में रोहड़ू पुलिस ने समाला में कार सवार 4 युवकों को चिट्टे सहित काबू किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (27) पुत्र सूरत सिंह ग्राम पुजारली (डोडराक्वार), आरिफ हुसैन (34) पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी पलोई तंलोग्दा तहसील व जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर), मोहित (21) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी शकली डाकघर कुई तहसील रोहड़ू और पार्थ (21) पुत्र भीष्म सिंह निवासी बराड़ा तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम एएसआई यशपाल की अगुवाई में समाला रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने गाड़ी (एचपी 10ए-8805) में सवार 4 युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।