कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
HNN/ सोलन
जिला सोलन में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिला राम (50) निवासी दतियार के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन शिमला से कालका जा रही थी। इस दौरान कोटी से गुम्मन के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद शव को स्ट्रेचर पर डालकर ट्रेन से पहले गुम्मन रेलवे स्टेशन लाया गया और फिर टकसाल रेलवे स्टेशन से एम्बुलैंस की व्यवस्था न होने के चलते निजी वाहन द्वारा ईएसआई परवाणू पहुंचाया गया। एएसपी (टीटीआर) नरवीर राठौर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।