कालका-शिमला रेल ट्रैक बारिश व बर्फबारी में अब नहीं होगा बंद, खतरा बने इतने पेड़ हटाए……

TRAIN-1.jpg

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में अब बारिश व बर्फबारी के चलते कालका-शिमला रेल ट्रैक बंद नहीं होगा। रेलवे विभाग द्वारा कालका से शिमला ट्रैक के बीच खतरा बने 150 पेड़ों को काट दिया है। जिसमें अधिकतर पेड़ सोलन से शिमला के बीच काटे गए हैं।

बता दें कि बारिश और बर्फबारी से ट्रैक के बचाव के लिए रेलवे विभाग ने पेड़ चिन्हित किए थे। इनमें ज्यादातर पेड़ ट्रैक की ओर झुके हुए थे। सर्दियों में हैरिटेज ट्रैक पर बर्फबारी और बारिश होने से शिमला से सोलन के बीच पेड़ ढहते हैं। जिस कारण ट्रैक पर कई दिनों तक रेल सेवा बंद हो जाती है।

लेकिन अब पेड़ कटान होने से बर्फबारी में रेल सेवाएं बंद नहीं होंगी। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी शिमला आते हैं। इस दौरान रेलमार्ग से टॉय ट्रेन में शिमला आना ही सैलानियों के लिए आवाजाही का साधन होता है।