Loading...

कालका से पहली ट्रेन और शिमला से अंतिम ट्रेन की समयसारिणी में हुआ बदलाव

Ankita • 2 Oct 2023 • 1 Min Read

ट्रैक पर दो रेलगाड़ियों के बनाए नए ठहराव

HNN/ सोलन

कालका से पहली ट्रेन और शिमला से अंतिम ट्रेन की समयसारिणी में कुछ बदलाव हुआ है। रेललाइन पर जल्द सभी ट्रेनें सुचारु रूप से चलेंगी। वहीं दो रेलगाड़ियों के धर्मपुर और सोलन में नए ठहराव बनाए हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार हिमदर्शन और शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन अब धर्मपुर और सोलन रेलवे स्टेशन पर भी रुकेंगी।

शिमला से कालका की यह है समय सारिणी
शिमला से कालका की ओर होलीडे स्पेशल सुबह 09:30 बजे, हिमालयन क्वीन सुबह 10:30 बजे, रेलमोटर कार दोपहर 12:00 बजे, शिमला-कालका ट्रेन दोपहर 2:15 बजे बजे, हिमदर्शन एक्सप्रेस दोपहर 03:50, शिवालिक एक्सप्रेस शाम 05:40 और मेल एक्सप्रेस 06:15 बजे चलेगी।

कालका से शिमला की यह है समय सारिणी
कालका से शिमला की ओर पहली ट्रेन सुबह 03:45 बजे, रेलमोटर कार सुबह 05:25 बजे, शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 05:45 बजे, मेल एक्सप्रेस सुबह 06:20 बजे, हिमदर्शन सुबह 07:00 बजे, हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 बजे, होलीडे एक्सप्रेस दोपहर 01:05 बजे चलेगी।