Himachalnow / नाहन
1 जेसीबी , 2 डंपर व 2 ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लगाया 1. 75 लाख का जुर्माना
जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब से सटे नागल सुकेती इलाके बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन को लेकर कालाअम्ब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आधी रात क्षेत्र में दबिश देकर हरियाणा से जुड़े एक खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर एक जेसीबी को खनन करते दबोचा तो वहीं दो टिपर और दो ट्रैक्टरों को लदे मिनरल के साथ पकड़ा। इस पर पुलिस ने उक्त वाहनों पर 1.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूत्रों के अनुसार ये वाहन हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति के हैं, जो लंबे अरसे से यहां न केवल पहाड़ों बल्कि खेतों को भी बुरी तरह से छलनी कर चुका है। हिमाचल से करोड़ों रुपए का मिनरल (मिट्टी व पत्थर) की हरियाणा में सप्लाई हो रहा है। जहां इस मिनरल को न केवल क्रशर बल्कि सड़क निर्माण में भी इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे जहां प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है, वहीं हिमाचल सरकार के राजस्व को भी करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है।
हैरानी इस बात की है कि ये अवैध खनन वन विभाग की चेक पोस्ट से होकर निकला है। ऐसे में विभागीय कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में हैं। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि हरियाणा का जो शख्स हिमाचल में अवैध खनन का मजबूत नेटवर्क खड़ा कर चुका है, उसके पीछे किसका संरक्षण है, ये भी जांच का विषय है।
उधर डीएसपी रमाकांत ठाकुर के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





