Loading...

काला अंब साबू टोर फैक्ट्री में हादसा एक की मौत एक घायल

Shailesh Saini 21 Aug 2025 Edited 21 Aug 1 min read

हादसे के बाद मजदूरों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, घायल की हालत अभी भी गंभीर

हिमाचल नाऊ न्यूज़ काला अंब

औद्योगिक क्षेत्र काला अंब त्रिलोकपुर रोड स्थित साबू टोर सरिया फैक्ट्री में पिंघला हुए लोहे को ले जाने वाले बकेट का गियर के स्लिप हो जाने से पिंघला हुआ लोहा एक मजदूर पर आ गिरा।

पिंघले हुए लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है। मृतक राम विलास साहनी पुत्र नागेंद्र साहनी निवासी समस्तीपुर बिहार जिसकी उम्र 53 साल बताई गई है। वही घायल व्यक्ति ओम प्रकाश पुत्र खिचड़ू उम्र 50 साल निवासी चंदौली उत्तर प्रदेश बताया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार की सुबह 9:25 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की शिफ्ट में मजदूर इस सरिया फैक्ट्री में रॉ मटेरियल को भट्टी में डालने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान जब गरम-गरम पिंघले हुए लोहे को लेकर बकेट ले जाने वाली क्रेन अगले प्रोसेस की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चेन का एक गियर स्लिप हो गया जिसके चलते पिंघला लोहा मजदूर पर आ गिरा।

अचानक हुए इस हादसे में मजदूर बुरी तरह से झुलस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दूसरा मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आ गया। मजदूर को गंभीर घायल अवस्था में नारायणगढ़ हस्पिटल की ओर ले जाया गया।

खबर लिखे जाने तक घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हई थी। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद काला अंब थाना प्रभारी कंवर कुलवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने बताय कि वह इस हादसे को लेकर फिलहाल जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति से परिचित करवाया जा सकेगा।

वही फैक्ट्री के मजदूरों के गेट के बाहर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि मेंटिनेस इंजीनियर के द्वारा सुबह ही सभी मिशनरी की जांच की गई बावजूद इसके मजदूर वर्ग प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

उधर फैक्ट्री के सीएमडी पवन सैनी ने कहा कि यह एक दुखद दुर्घटना है। मृतक मजदूर के परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। पवन सैनी ने कहा कि घायल व्यक्ति के इलाज में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। पवन सैनी ने बताया कि फैक्ट्री में हर शिफ्ट के बाद मशीनरी का मेंटिनेस इजीनियर बाकायद जांच करता रहता है।