लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

काला आम्ब में पुलिस की दबिश, बिहार निवासी से बरामद हुई अवैध शराब

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 6 अक्तूबर 2025 at 5:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोरू में छिपाकर रामपुर जट्टान ले जा रहा था देसी नाटी संतरा ब्रांड

सिरमौर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। बिहार के सीतामढ़ी निवासी एक व्यक्ति से पुलिस ने 10 बोतलें देसी शराब नाटी नंबर 1 संतरा मार्का बरामद की हैं। आरोपी बिना लाइसेंस के शराब ढो रहा था।

काला आम्ब:
पुलिस टीम जोहड़ों क्षेत्र में गश्त के दौरान थी, जब उसे गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद बोरू में शराब भरकर पैदल रामपुर जट्टान की ओर जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोरू की जांच की और उसमें 10 कांच की बोतलें शराब की बरामद कीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी संतोष पासवान निवासी वार्ड नंबर 9, रीगा जिला सीतामढ़ी, बिहार को हिरासत में लेकर हि.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसका वितरण नेटवर्क कितना बड़ा था।

पुलिस की सख्ती जारी
सिरमौर पुलिस ने दोहराया कि अवैध शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान भविष्य में और तेज़ी से जारी रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]