Loading...

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारों के बीच हुई टक्कर, 5 लोग जख्मी

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक संपर्क सड़क से आर रही एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में भूपेंद्र कुमार निवासी नगाली तहसील कंडाघाट जिला सोलन ने बताया कि वह गत शनिवार को अपने परिजनों सहित धर्मशाला से अपने घर नगाली जा रहा था। इस दौरान जब वह मंडी-भराड़ी के पास पहुंचा तो संपर्क सड़क से आई एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

इससे उसे, उसकी पत्नी, दो बेटियों व भतीजे को चोटें लगी। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक अनिक निवासी एचआरटीसी कॉलोनी बिलासपुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।