Loading...

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अभी नहीं दौड़ सकेंगे वाहन, करना होगा इंतजार

Ankita • 8 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाईवे बन कर पूरी तरह तैयार है। परन्तु फिर भी इस हाईवे के उद्घाटन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के उद्घाटन की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है। एनएचएआई ने फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को रिपोर्ट भेज दी है।

इस रिपोर्ट के आधार पर नितिन गडकरी की तरफ से पीएमओ को पत्र भेजा है। इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कीरतपुर-नेरचौक एनएच के उद्घाटन को लेकर समय मांगा है, लेकिन अभी तक पीएमओ की तरफ से मंत्रालय या एनएचएआई का कोई जवाब नहीं आया है।

गौरतलब बात यह है कि एनएचएआई ने इस मार्ग पर बनी सुरंगों की जांच जापान के विशेषज्ञ दल से करवाई है, जबकि सुरक्षा तकनीक और वाहनों की गति सीमा को जांचने के लिए डीजीपी का दौरा भी करवाया है। एनएचएआई ने लगातार करीब एक सप्ताह तक ट्रायल के आधार पर फोरलेन पर वाहन दौड़ाएं हैं, ताकि आवश्यक जगहों की मरम्मत की जा सके।

फिलहाल कीरतपुर-नेरचौक एनएच उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके उद्घाटन की तिथि भी जल्द ही निर्धारित की जा सकती है।