Loading...

किसानों एवं बागवानों के नुकसान की भरपाई करें प्रदेश सरकार- प्रताप सिंह रावत

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि भारी बारिश एवं तेज हवा चलने से किसानों एवं बागवानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा चलने से मक्की की फसल बर्बाद हो गई है और आंधी तूफान से सेब की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।

इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण टमाटर एवं बिन की फसल भी बर्बाद हुई है जिसकी वजह से किसानों एवं बागवानों का बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है। रावत ने बताया कि भारी वर्षा के कारण किसानों की मलकियत जमीन में भी भारी भूमि कटाव हुआ है जिसको रोकने के लिए किसानों को सरकार से आर्थिक मदद मिलनी चाहिए, ताकि किसान अपने खेतों में भूमि कटाव को रोकने के लिए डगे लगा सके।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार किसानों एवं बागवानों के नुकसान की चिंता कर शीघ्र ही इसकी भरपाई करें। रावत ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार को बहुत सारा पैसा दिया है यह पैसा किसानों एवं बागवानों तक पहुंचना चाहिए ताकि किसान एवं बागवान राहत महसूस कर सके।